General Knowledge Of Rajasthan

A blog for General Knowledge of Rajasthan questions and answers, quizzes, current affairs, computer knowledge, banking awareness, history, geography, science and many more...

Friday, May 11, 2018

Current GK May 11

1. हाल ही में दुनिया का सबसे लंबा शी ब्रिज किस देश में शुरू किया गया है?

- दुनिया का सबसे लंबा शी ब्रिज चीन में शुरू किया गया है| यह ब्रिज समुद्र के अंदर से गुजरने वाला दुनिया का सबसे बड़ा लंबा ब्रिज है| इस ब्रिज की लम्बाई 55 किमी है| इस ब्रिज पर पैदल जाने और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। छह लेन के इस ब्रिज के तैयार हो जाने से हांगहांग-मकाऊ की दूरी तीन घंटे से घटकर 30 मिनट ही बची है। यह ब्रिज हांगकांग के अलावा 11 अन्य शहरों को जोड़ता है।

2. हाल ही में विश्व की पहली
माइक्रोफैक्ट्री किस देश में शुरू की गई है?

- विश्व की पहली माइक्रोफैक्ट्री ऑस्ट्रेलिया में शुरू की गई है| यह इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सामान को जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप को फिर से उपयोग के लिए मूल्यावान सामग्रियों में बदल सकता है|

3. हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने पोर्टेबल 3डी स्किन प्रिंटर का निर्माण किया है?

- कनाडा के शोधकर्ताओं ने पोर्टेबल 3डी स्किन प्रिंटर का निर्माण किया है| यह 3डी स्किन प्रिंटर स्किन टिश्यू (ऊतक) बनाकर गहरे घाव को भर सकता है|

4. हाल ही में पाकिस्तान के ख़ुफ़िया ब्यूरो के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- पाकिस्तान के ख़ुफ़िया ब्यूरो के प्रमुख के रूप में मोहम्मद सुलेमान खान को नियुक्त किया गया है| सुलेमान खान बीएस-22 में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पद पर कार्यरत है|

5. हाल ही में किस देश के अटार्नी जनरल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

- न्यूयार्क के अटार्नी जनरल इरिक सचनेइदर्मंन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इरिक ने चार महिलाओं द्वारा शारीरिक शोषण का आरोप लगाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है|

6. डुबस वुजाविक किस देश के वित्त मंत्री है?

- डुबस वुजाविक सर्बिया के वित्त मंत्री है| हाल ही में इन्होनें अपने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें अपने पद से इस्तीफा निजी कारणों की वजह से दिया है|

7. हाल ही में बांग्लादेश ने “आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इस्लामिक कांफ्रेस” में किस देश को पर्यवेक्षक बनाने का प्रस्ताव किया है?

- बांग्लादेश ने “आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इस्लामिक कांफ्रेस” में भारत को पर्यवेक्षक बनाने का प्रस्ताव किया है| ताकि भारत जैसे गैर मुस्लिम देशों को इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल किया जा सके| “आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इस्लामिक कांफ्रेस” मुस्लिम बहुल 57 देशों का एक संगठन है|

8. हाल ही में “अफ़्रीकी पार्टनर के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति कार्य्रकम” किस शहर में आयोजित किया गया है?

- “अफ़्रीकी पार्टनर के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति कार्य्रकम” नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य अफ़्रीकी देशों की क्षमता बनाने और बढ़ाने हेतु प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना है|

9. हाल ही में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?

- वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का ख़िताब वेल्स के मार्क विलियम्स ने जीता है| विलियम्स ने वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड के जॉन हिंग्स को हराकर यह ख़िताब जीता है| विलियम्स ने यह खिताब तीसरी बार जीता है। वे यह खिताब साल 2000 और 2003 में भी जीत चुके हैं।

10. विश्व बैंक ने कर्ज बांटना कब शुरू किया था?

- विश्व बैंक ने कर्ज बांटना 9 मई 1947 में शुरू किया था| विश्व बैंक ने सबसे पहले फ़्रांस को कर्ज दिया था| फ्रांस ने तब 3350 करोड़ रुपए का कर्ज मांगा था। पर वर्ल्ड बैंक ने आधी ही राशि यानी 1675 करोड़ रुपए ही स्वीकृति की थी। विश्व बैंक की दूसरी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक- फ्रांस का चुनाव यूरोप में उसके अहम आर्थिक दर्जे की वजह से किया गया था। ये कर्ज दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए दिया गया था। विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना 1944 में अमेरिका के ब्रेटन वुड्स शहर में विश्व के नेताओं के एक सम्मेलन के दौरान हुई थी। ये दोनों संस्थाएं ब्रेटन वुड्स संस्था के नाम से भी जानी जाती हैं। द्वितीय महायुद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय अर्थ व्यवस्थाओं को दोबारा पटरी पर लाने के उद्देश्य से इन संस्थाओं का गठन किया गया था। बैंक गरीबी कम करने के लिए आर्थिक मदद देता है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में स्थित है|

11. According to Grant Thornton’s International Business Report (IBR), India has been ranked sixth on the global optimism index in the first quarter of 2018.

- ग्रांट थॉर्नटन की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रिपोर्ट (आईबीआर) के अनुसार, भारत 2018 की पहली तिमाही में वैश्विक आशावाद सूचकांक में छठे स्थान पर रहा है।

12. Prime Minister Narendra Modi has been ranked ninth in the world's top 10 most powerful people of 2018 by Forbes magazine.

- फोर्ब्स पत्रिका द्वारा 2018 के विश्व के शीर्ष 10 सबसे शक्तिशाली लोगों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नौवें स्थान पर रहे हैं।

13. According to International Monetary Fund's (IMF) Asia and Pacific Regional Economic Outlook report, India's GDP growth rate is expected to 7.4 % in the Financial Year 2018-19.

- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, वितीय वर्षं 2018-19 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.4 % रहने का अनुमान है।

14. Madhya Pradesh government has launched the country's first Integrated Control and Command Centre (ICCC) for all seven smart cities of the state in Bhopal.

- मध्यप्रदेश ने सात स्मार्ट सिटी शहरों के लिये देश का पहला एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ भोपाल में किया है|

15. Carlos Alvarado has sworn in as the President of Costa Rica.

- कार्लोस अल्वाराडो ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

16. Nikol Pashinyan has been elected as Prime Minister of Armenia.

- निकोल पाशिन्य को आर्मेनिया के प्रधान मंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया है|

17. U.S. based Wallmart has acquired 77% stake in Flipkart.

- यू.एस. आधारित वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77% हिस्सेदारी खरीदी है।

18. According to International Renewable Energy Agency's (IRENA) Report, Renewable energy or green energy sector has created an estimated 1,64,000 jobs in India in 2017.

- अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (आईआरईएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ऊर्जा और हरित ऊर्जा क्षेत्र ने 2017 में भारत में अनुमानित 1,64,000 नौकरियों का सर्जन हुआ हैं।

No comments: