General Knowledge Of Rajasthan

A blog for General Knowledge of Rajasthan questions and answers, quizzes, current affairs, computer knowledge, banking awareness, history, geography, science and many more...

Wednesday, May 02, 2018

Current GK May 02


1. हाल ही में किस देश में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा की घोषणा की गई है?

- कतर में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा की घोषणा की गई है| कतर में पहली बार महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा की घोषणा की गई है| क़तर में अमीर द्वारा जारी कानून के तहत पुरुषों के द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि भी बढ़ा दी गई है |

2. हाल ही में किस देश की पूर्व राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार के मामलें में 24 साल की सजा सुनाई गई है ?

- दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क गुन हे को भ्रष्टाचार के मामलें में 24 साल की सजा सुनाई गई है| पार्क गुन हे पर अपने राष्ट्रपति पद का गलत इस्तेमाल करने और अपने एक करीबी को पर्दे के पीछे सत्ता का दुरूपयोग से लाभ पहुँचाने के आरोप है |

3. हाल ही में किस देश ने “कैच एंड रिलीज पॉलिसी” समाप्त करने की घोषणा की है ?

- अमेरिका ने “कैच एंड रिलीज पॉलिसी” समाप्त करने की घोषणा की है| इस पॉलिसी में अदालत की सुनवाई के दौरान अपनी बारी का इंतजार करने की अवधि के समय अवैध अप्रवासियों को हिरासत से मुक्त कर दिया जाता है |

4. “गगनशक्ति-2018” क्या है ?

- “गगनशक्ति-2018” भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किया गया युद्धाभ्यास है| यह अब तक सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है| यह युद्धाभ्यास देश की उत्तरी और पूर्वी सीमा को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है| इस युद्धाभ्यास में वायुसेना की सभी ऑपरेशनल कमांड्स हिस्सा लेंगी |

5. केंद्र सरकार ने किसकी जयंती के उपलक्ष्य पर ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया है ?

- केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर 1ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया गया है| यह अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जायेगा |

6. हाल ही में “गंगा हरितिमा योजना” किस राज्य में शुरू की गई है ?

- “गंगा हरितिमा योजना” उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य नदी के किनारे-किनारे हरितिमा का अच्छादम (वृक्षारोपण) और भूमिरक्षण को रोकना है |

7. “हाउ आइ रेज्ड माइसेल्फ फ्रॉम फेल्युर टू सक्सेस इन सेलिंग” पुस्तक के लेखक कौन है ?

- “हाउ आइ रेज्ड माइसेल्फ फ्रॉम फेल्युर टू सक्सेस इन सेलिंग” पुस्तक के लेखक फ्रैंक बैटगर है| इस पुस्तक में बताया गया है कि एक स्ट्रगलर से स्टार कैसे बना जाता है| फ्रैंक बैटगर बेसबॉल प्लेयर रह चुके हैं। हाथ पर चोट लग जाने की वजह से उनका स्पोर्ट्स करियर खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने सेल्स में काम करना शुरू किया लेकिन उसमें फ्रैंक असफल रहे थे |

8. भगत सिंह ने असेंबली में बम कब फेंका था ?

- भगत सिंह ने असेंबली में बम 8 अप्रैल 1929 में फैंका था| इस दिन वायसराय ने पब्लिक सेफ्टी बिल को कानून बनाने के लिए दिल्ली की असेंबली में रखा था| असेंबली में भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त ने बम फेंका था| भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ नारे लगाये तथा पर्चे भी फेंके थे, जिससे जनता में रोष प्रकट हो| इन्होनें असेंबली में बम फेंकने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था| इस मामलें भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी |IMG

9. मंगल पांडेय को फांसी पर कब चढ़ाया गया था ?

- मंगल पांडेय को 8 अप्रैल 1857 में फांसी पर चढाया गया था|| मंगल पांडे ब्रिटिश राज की बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही थे| इन्हें फौजी अनुशासन को भंग करने तथा हत्या के अपराध में फाँसी पर चढ़ाया गया था |

10. भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा युद्ध कब हुआ था?

- भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा युद्ध 8 अप्रैल 1965 में हुआ था| इस युद्ध को कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है |

No comments: