General Knowledge Of Rajasthan

A blog for General Knowledge of Rajasthan questions and answers, quizzes, current affairs, computer knowledge, banking awareness, history, geography, science and many more...

Saturday, May 26, 2018

Current GK 25 May 2018

1. हाल ही में किस देश के व्यक्ति को ‘नो फ्लाइट लिस्ट’ में शामिल किया गया है?

- भारत के ज्वैलर बिरजू किशोर को ‘ नॉ फ्लाइट लिस्ट’ में शामिल किया गया है| बिरजू पर 5 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है| बिरजू ने पिछले साल 30 अक्टूबर को जेट एयरवेज की एक फ्लाइट में प्लेन हाइजैक का झूठा मैसेज छोड़ा था। भारत में पहली बार किसी व्यक्ति को ‘नो फ्लाइट लिस्ट’ में शामिल किया गया है|

2. कौनसा रेलवे स्टेशन सोलर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन है?

- असम का गुवाहाटी रेलवे स्टेशन सोलर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन है| इस रेलवे स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल लगाए गए है| इस 700 किलोवाट के प्लांट से स्टेशन, कोच डिपो और रेलवे कॉलोनी को बिजली प्राप्त होगीp

3. हाल ही में किस देश ने चंद्रमा के अँधेरे हिस्से की खोज के लिए उपग्रह प्रक्षेपित किया है?

- चीन ने चंद्रमा के अँधेरे हिस्से की खोज के लिए उपग्रह प्रक्षेपित किया है| चीन ने पृथ्वी एवं चीनी चन्द्र अन्वेषण मिशन के मध्य संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से यह उपग्रह प्रक्षेपित किया है|

4. हाल ही में किस देश ने तैरता हुआ परमाणु ऊर्जा संयंत्र लांच किया है?

- रूस ने तैरता हुआ परमाणु ऊर्जा संयंत्र लांच किया है| रूस तैरता हुआ परमाणु ऊर्जा संयंत्र लांच करने वाला विश्व का पहला देश है| यह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पूर्वी और उत्तरी साइबेरिया के दूरदराज के इलाकों में बिजली आपूर्ति करने और ऑयल रिफाइनिंग करने के उद्देश्य से लांच किया गया है|

5. हाल ही में किस राज्य में “छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना” शुरू करने की घोषणा की गई है?

- हरियाणा में “छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना” शुरू करने की घोषणा की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा मुहैया करवाना है|

6. हाल ही में किस देश ने येरूशलम में अपना दूतावास खोला है?

- पराग्वे ने येरूशलम में अपना दूतावास खोला है| पराग्वे येरूशलम में अपना दूतावास खोलने वाला विश्व का तीसरा देश बना गया है| इससे पहले अमेरिका और ग्वाटेमाला भी येरूशलम में अपना दूतावास खोल चुके है|

7. हाल ही में निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव के रूप में अतनु चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है| अतनु चक्रवर्ती गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में अतनु चक्रवर्ती हाइड्रोकार्बन के महानिदेशक पद पर कार्यरत है|

8. कू बॉन-मू कौन थे?

- कू बॉन-मू दक्षिण कोरिया के एलजी ग्रुप के चेयरमैन थे| इन्होनें देश के चौथे बड़े कारोबारी समूह को वैश्विक ब्रांड में बदलने में अहम भूमिका निभाई थी। इन्होनें समूह के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल्स और टेलीकम्युनिकेशन का कारोबार स्थापित किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

9. “निपाह वायरस” क्या है?

- “निपाह वायरस” एक इंफेक्शन है जो चमगादड़ से फैलता है, इसे फ्रूट बैट कहा जाता हैं| यह इंफेक्शन सबसे पहले सुअरों में देखा गया था| सर्वप्रथम मलेशिया में निपाह वायरस का पता लगाया गया था| मलेशिया के सुंगई निपाह गांव के लोग सबसे पहले इस वायरस से संक्रमित हुए थे, इस गांव के नाम पर ही इस वायरस का नाम निपाह पड़ा था| उस दौरान ऐसे किसान इससे संक्रमित हुए थे जो सुअर पालन का कार्य करते थे|

10. हाल ही में रोम ओपन टेनिस का ख़िताब किसने जीता है?

- रोम ओपन टेनिस का ख़िताब राफेल नडाल ने जीता है| नडाल ने रोम ओपन टेनिस के फाइनल मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 1-6, 6-3 से हराकर रोम ओपन का ख़िताब जीता है| नडाल ने 8वीं बार रोम ओपन टेनिस का ख़िताब जीता है|

No comments: