General Knowledge Of Rajasthan

A blog for General Knowledge of Rajasthan questions and answers, quizzes, current affairs, computer knowledge, banking awareness, history, geography, science and many more...

Saturday, May 05, 2018

Current GK May 04

1. हाल ही में किस देश के अपने बंदरगाह शहर में तेल रिसाव होने के कारण इमरजेंसी लागू की गई है?
इंडोनेशिया के अपने बंदरगाह शहर में तेल रिसाव होने के कारण इमरजेंसी लागू की गई है| इस बंदरगाह पर पिछले सप्ताह रिफ़ाइनरी में तेल रिसाव होने के कारण आग लग गई थी, जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई थी|
2. हाल ही में तुर्की का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस देश की मदद से विकसित किया गया है?
तुर्की का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र रूस की मदद से विकसित किया गया है| इस परमाणु संयंत्र की चार यूनिटों में से प्रत्येक यूनिट की क्षमता 1200 मेगावाट है|
3. हाल ही में किस देश ने हाफिज सईद के “एमएमएल’ संगठन को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया है?
अमेरिका ने पाकिस्तानी हाफिज सईद के “एमएमएल’ संगठन को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया है| “एमएमएल’ हाफिज सईद के नेतृत्व वाले आतंकवादी संगठन जमात-उल-दावा का राजनीतिक मोर्चा है|
4. हाल ही में सियरा लियोन के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सियरा लियोन के राष्ट्रपति के रूप में जुलियस माडा बिओ को नियुक्त किया गया है| जुलियस माडा बिओ ने सियरा लियोन के पूर्व विदेश मंत्री और सत्तारूढ़ ओल पीपुल्स कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सामुरा कामरा को हराया है| इन्हें 48.19% प्रतिशत वोट प्राप्त हुए है| माडा रिटायर्ड ब्रिगेडियर है|
5. हाल ही में किस देश में प्ले और प्राइमरी स्कूलों की लड़कियों के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है?
ऑस्ट्रेलिया में प्ले और प्राइमरी स्कूलों की 10 वर्ष आयु तक की लड़कियों के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है|
6. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है?
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के विरुद्ध अविश्व प्रस्ताव पेश किया गया है| 225 सदस्यों की संसद में प्रस्ताव के विरोध में 122 और पक्ष में 76 सदस्यों ने वोट दिया है| विक्रमसिंघे पर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की अगुवाई में विपक्ष ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की पार्टी पर बांड घोटाले में शामिल होने का आरोप लगते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है|
7. हाल ही में किस राज्य में “एकबारगी चुकता कार्यक्रम की घोषणा की गई है?
उत्तर प्रदेश में “एकबारगी चुकता कार्यक्रम”” की घोषणा की गई है| उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंक ने ऋण लेने और ऋण को समय पर नही चुकाने वाले किसानों के लिए इस कार्यक्रम की घोषणा की गई है| उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंक ने घोषणा की है कि जिन किसानों ने मार्च 1997 तक कर्ज लिए है, उनसे ब्याज नही लिया जायेगा|
8. हाल ही में किस राज्य के विधानसभा चुनाव में “सखी गुलाबी” मतदान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में “सखी गुलाबी” मतदान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है| “सखी गुलाबी” मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित होंगे| “सखी गुलाबी” मतदान केंद्र खोलने का उद्देश्य महिला अधिकारिता और महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करना है| “सखी गुलाबी” मतदान केंद्र उन क्षेत्रों में खोले जायेंगे जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है|

09. हाल ही में अमेरिका ने किस देश के विभागों पर प्रतिबंध लगाया है?
अमेरिका ने रूस के कुछ चुनिंदा विभागों पर प्रतिबंध लगाया है| अमेरिका ने रूस के उच्च वर्ग से संबंधित 12 कंपनियों, सरकारी हथियार निर्यातक कंपनी और एक बैंक पर प्रतिबंध लगाया है।

No comments: