General Knowledge Of Rajasthan

A blog for General Knowledge of Rajasthan questions and answers, quizzes, current affairs, computer knowledge, banking awareness, history, geography, science and many more...

Thursday, May 31, 2018

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 29 मई 2018

1. हाल ही में ओडिशा के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो.गणेशी लाल को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है| श्री लाल ने 1991 में सिरसा से चुनाव लड़ा था मगर उस समय वह पराजित हो गए थे। 1996 में वह पुन: सिरसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और विजयी हुए। 1996-99 में भाजपा एवं हरियाणा विकास पार्टी के गठबंधन सरकार में वह खाद्य मंत्री बने थे। श्री लाल वर्तमान में भाजपा अनुशासन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस देश में गर्भपात पर बैन हटाने के लिए जनमत संग्रह किया गया है?

- आयरलैंड में गर्भपात पर बैन हटाने के लिए जनमत संग्रह किया गया है| आयरलैंड में गर्भपात पर बैन है। आयरलैंड सरकार का प्रस्ताव है कि गर्भावस्था के पहले 12 सप्ताह में महिलाएं गर्भपात करा सकती हैं।

3. हाल ही में किस देश में ईद के मौके पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है?

- पाकिस्तान में ईद के मौके पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है| यह प्रतिबंध ईद से दो दिन पहले और ईद के दो हफ्ते बाद तक लागू रहेगा। पाकिस्तान में यह रोक पाक फिल्मों को प्रमोट करने के लिए लगाई गई है|

4. हाल ही में महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल का ख़िताब किस टीम ने जीता है?

- महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल का ख़िताब लियोन ने जीता है| लियोन ने महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में वॉल्फ्सबर्ग को 4-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| लियोन ने पांचवीं बार महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल का ख़िताब जीता है|

5. निकोलस किकर का संबंध किस खेल से है?

- निकोलस किकर का संबंध टेनिस से है| किकर अर्जेंटीना की और से टेनिस से खेलते है| हाल ही में इन्हें मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है| इन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है| निकोलस पर इटली और कोलंबिया में 2015 में खेले गए एटीपी चैलेंजर के दो मैचों में फिक्सिंग करने का अारोप साबित हुआ था। निकोलस की वर्ल्ड रैंकिंग 84 है।

6. हाल ही में विफांग फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?

- विफांग फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल चाइनीज ल्यूनर ईयर के चौथे महीने के आठवें दिन मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को झुआंग समुदाय के लोग मनाते हैं।

7. भारतीय जीव विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना कब की गई थी?

- भारतीय जीव विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना 1916 में की गई थी| इसकी स्थापना जीवो के सर्वेक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी| हाल ही में भारतीय जीव सर्वेक्षण ने भारत के प्रथम “भारतीय सुंदरबन बायोस्पीकर रिज़र्व” के नाम से संग्रह का प्रकाशन किया है| सुंदरबन यूनेस्कों की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है|

8. राष्ट्रमंडल दिवस कब मनाया जाता है?

- राष्ट्रमंडल दिवस प्रतिवर्ष 24 मई को मनाया जाता है| यह दिवस मानवता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है| राष्ट्रमंडल उन प्रभुसत्ता-संपन्न देशों का स्वैच्छिक संघ है, जो कभी ब्रिटिश कानून और सरकार के अधीन थे| इसका मुख्यालय लंदन (यूनाइटेड किंगडम) में स्थित है|

9. जिओरडनो ब्रूनो को कब गिरफ्तार किया गया था?

- जिओरडनो ब्रूनो को 23 मई 1592 में गिरफ्तार किया गया था| क्योकि ब्रूनो का मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों और घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों और घूमता है| उनकी इस मान्यता को धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था| जिसके कारण इन्हें गिरफ्तार किया गया था|

10. अफ्रीकन यूनियन नामक संगठन कब बनाया गया था?

- अफ्रीकन यूनियन नामक संगठन 25 मई 1963 में बनाया गया था| इस संगठन में 32 अफ़्रीकी देशों को शामिल किया गया था।

No comments: