General Knowledge Of Rajasthan

A blog for General Knowledge of Rajasthan questions and answers, quizzes, current affairs, computer knowledge, banking awareness, history, geography, science and many more...

Thursday, December 28, 2017

राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 006


01. राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र किस नदी का प्रवाह क्षेत्र माना जाता है?
- बनास
02. हाड़ौती पठार की मिट्टी है?
- लाल
03. रूख भायला का अर्थ है?
- वृक्ष का मित्र (ये डूंगरपुर जिले में प्रारम्भ की गई योजना है।)
04. किसके लिए अमृता देवी पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
- वन संपदा एवं अन्य जीव संरक्षण के लिए
05. सागवान रोपण के लिए सबसे उपयुक्त जिले हैं?
- बाँसवाड़ा, उदयपुर व डूंगरपुर
06. राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र है?
- उदयपुर और राजसमंद
07. प्राचीन एवं विशिष्ट प्रजातियों के वृक्षों की पहचान सुरक्षित करने के उद्देश्य से किस पुरस्कार की स्थापना की गई है?
- महावृक्ष पुरस्कार
08. रिमोट सैंसिग एप्लिकेशन सेंटर की स्थापना राज्य में कहां की गई है?
- जोधपुर
09. राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी थार का कल्पवृक्ष कहलाता है। यह राज्य के कितने वन क्षेत्रफल में पाया जाता है?
- 2 /  3
10. राजप्रशस्ति क्या है?
- राज प्रशस्ति अभिलेख है
11. 1997-98 में पुष्कर झील में जमी मिट्टी को निकालकर गहरा करने का कार्यक्रम पुष्कर समन्वित विकास परियोजना के अंतर्गत किस देश की आर्थिक सहायता से सम्प्न्न किया गया है?
- कनाडा
12. माधोसागर बाँध किस जिले में स्थित है?
- दौसा
13. कोलायत झील किस जिले में स्थित है?
- बीकानेर
14. चम्बल नदी का प्राचीन नाम क्या है?
- चर्मण्वती
15. राजस्थान में चूलिया जल प्रपात किस नदी पर है?
- चम्बल
16. एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौनसी है?
- जयसमंद
17. कौनसी नदियां अरब सागर में गिरती है?
- माही, साबरमती, पं. बनास लूणी
18. इंदिरा गांधी नहर परियोजना में फीडर नहर की लम्बाई है?
- 204 किमी.
19. जालौर व बाड़मेर जिलों तक पानी पहुँचाने के लिए किस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है?
- नर्मदा नहर परियोजना
20. पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर से प्रमुखत: किन जिलों को जलापूर्ति की जायेगी?
- नागौर व बीकानेर
21. पिछोला झील किस जिले में स्थित है?
- उदयपुर
22. सांभर झील किस जिले में स्थित है?
- जयपुर
23. राजस्थान में पूर्णत: बहने वाली सर्वाधिक क्षेत्रफल वाली नदी कौनसी है?
- बनास
24. मेनाल स्थान किस जिले में स्थित है?
- भीलवाड़ा
25. वह नदी जिसका उद्गम मध्यप्रदेश से होता है तथा जो राजस्थान में बहने के पश्चात्  खंभात की खाड़ी में गिरती है?
- माही
26. इन्दिरा गांधी नहर का जीरो पोईन्ट कहाँ है?
- गडऱा रोड़, बाड़मेर
27. इन्दिरा गांधी नहर परियोजना से संबंधित है?
-सूरतगढ़ शाखा, पूगल शाखा, चारणवाली शाखा
28. राजस्थान में सिंचाई के साधनों में दूसरे स्थान पर कौनसा स्त्रोत है?
- नहरें (प्रथम स्थान कुंआ व नलकूप का है)
29. राजस्थान में जल की प्रचुरता होने के बावजूद जल ऊर्जा का विकास नहीं हो पाने का प्रमुख कारण है?
- जल संग्रहण हेतु जलाशयों का अभाव व जल संग्रहण के साधनों का महंगा होना
30. कडाना बाँध किस राज्य में एवं किस नदी पर स्थित है?
- गुजरात के पंचमहल जिले में माही नदी पर

No comments: