General Knowledge Of Rajasthan

A blog for General Knowledge of Rajasthan questions and answers, quizzes, current affairs, computer knowledge, banking awareness, history, geography, science and many more...

Tuesday, December 26, 2017

राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 004

राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 004
01. वह व्यक्ति, जिसके परिवार के सभी सदस्यों ने राजस्थान में स्वतंत्रता आन्दोलन हेतु अपने जीवन को                न्यौछावर कर दिया?
- केसरी सिंह बारहठ
02. किसकी अध्यक्षता में शेखावाटी किसान आन्दोलन मेें 10,000 से अधिक जाट महिलाओं ने कटराथल में             25 अप्रैल, 1934 को भाग लिया?
-रमा देवी
03. राज्य व शासक की निष्ठुरता तथा जेल में अन्याय के खिलाफ  भूख हड़ताल के कारण मारवाड़ लोक                  परिषद् के किस नेता की मृत्यु (19, जून 1942)हो गई?
- बाल मुकुन्द बिस्सा
04. एकी आन्दोलन किस स्थान से प्रारम्भ हुआ?
- मातृ कुण्डिया
05. 1857 में आऊवा में किस ब्रिटिश पोलिटिकल एजेंट की हत्या की गई?
- कैप्टन मोंक मेसन (जोधपुर का एजेंट)
06. अंग्रेजों से संधि करने वाली राजस्थान की प्रथम रियासत थी?
- करौली
07. वर्धा में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कब की गई?
- 1919 ई. में
08. राजस्थान में ऊंट के बीमार होने पर किस लोक देवता की पूजा की जाती है?
- पाबू जी की
09. ‘यूनाइटेड नेशन्स वीमेन टूगेदर अवार्ड-2007’ से पुरस्कृत प्रथम भारतीय महिला है?
- वसुंधरा राजे
10. महिला दिवस कब मनाया जाता है?
- 8 मार्च
11. मतस्य संघ का राजस्थान में कब विलय किया गया?
- 15 मई, 1949
12. वृहद् राजस्थान के ‘महाराजा प्रमुख’ कौन नियुक्त किये गये?
- भोपाल सिंह
13. राजस्थान की नवाबों की नगरी है?
- टोंक
14. स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद सागरमल गोपा कहाँ के निवासी थे?
- जैसलमेर
16. राजस्थान के किस क्षेत्र ने कृषक आन्दोलन प्रारम्भ करने में पहल की?
- मेवाड़
17. राजस्थान के प्रसिद्ध खिलाड़ी लिम्बाराम का सम्बन्ध है?
- तीरंदाजी से
18. वर्ष 2007 में रामदेवरा के जातरूओं से भरा ट्रक की भीषण दुर्घटना किस जिले में हुई थी?
- राजसमंद (देसूरी की नाल में)
19. ‘जयपुर फुट’ के निर्माता कौन थे?
- डॉ. पी. के. सेठी
20. राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की लम्बाई लगभग कितनी है?
- 550 किमी.
21. अरावली श्रृंखला के पश्चिम व उत्तर पश्चिम में स्थित 12 जिलों में राज्य की कितने प्रतिशत जनसंख्या            निवास करती है?
- 40 प्रतिशत
22. कर्नल जेम्स टॉड ने किस पर्वत चोटी को संतों का शिखर कहा है?
- गुरूशिखर
23. राज्य की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई है?
- 5920 किमी.
24. राजस्थान सीमा पर स्थित भारत-पाक की अन्तर्राष्टीय सीमा का नाम है?
- रेडक्लिफ रेखा
25. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के दक्कन लावा पठार क्षेत्र में भैंसरोडग़ढ़ से लेकर बिजोलिया तक का पठारी भाग            कहलाता है?
- ऊपरमाल
26. वार्षिक वर्षा की प्रतिशत मात्रा में अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाला जिला कौनसा है?
- जैसलमेर
27. राजस्थान के क्षेत्रफल का कितना भू-भाग रेगिस्तानी है?
- दो तिहाई
28. राजस्थान देश के कौन से भाग में स्थित है?
-उत्तरी-पश्चिमी में
29. बाँसवाड़ा और डुंगरपुर का प्राचीन नाम क्या है?
- बांगड़
30. सर्दियों में भूमध्यसागरीय चक्रवातों केे कारण उत्तरी व पश्चिमी राजस्थान में होने वाली वर्षा कहलाती है?
- मावठ

No comments: