General Knowledge Of Rajasthan

A blog for General Knowledge of Rajasthan questions and answers, quizzes, current affairs, computer knowledge, banking awareness, history, geography, science and many more...

Thursday, January 04, 2018

राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 007

01. राजस्थान नहर का परिवर्तित नाम है?
- इंदिरा गांधी नहर
02. वर्ष 1990-91 तक इंदिरा गांधी नहर परियोजना (प्रथम चरण) द्वारा सिंचाई क्षमता का सृजन हुआ?
- 5.7 लाख हैक्टेयर
02. भारत के शुद्ध सिंचित क्षेत्र का राजस्थान का कितना अंश है?
- 7.7
03. सोम, कमला तथा अम्बा सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है?
- डूंगरपुर
04. राजस्थान में जीवनधारा योजना का संबंध है?
- सिंचाई कुओं के निर्माण से
05. वह सिंचाई परियोजना जिससे आदिवासी कृषकों को अत्यधिक लाभ होगा?
- जाखम
06. गंगनहर किस जिले के शुष्क भागों को फलों के उद्यान व खाद्यान्न भंडार में बदल दिया है?
- गंगानगर
07. माही बजाज सागर परियोजना राजस्थान व गुजरात की सयुंक्त परियोजना है, जिसमें राजस्थान का अंश है?
- 45 प्रतिशत
08. इंदिरा गांधी नहर परियोजना से किन जिलों को सिचांई या पेयजल सुविधा उपलब्ध हो रही है?
- चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर व झुंझुनूं
09. बीसलपुर परियोजना का संबंध किस नदी से है?
- बनास नदी, डाई व खारी
10. इंदिरा गांधी नहर के योजनाकार थे?
- कंवर सेन
11. इंदिरा गांधी नहर का उद्गम स्थल है?
- हरिकेे बैराज (पंजाब)
12. सरदार सरोवर परियोजना का संबंध किससे है?
- राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश
13. राज्य का सबसे बड़ा मिट्टी का से बना बाँध है?
- पाँचना बाँध
14. बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजनाओं को आधुनिक भारत के मंदिर किसने कहा?
- जवाहर लाल नेहरू ने
15. जाखम सिंचाई परियोजना का संबंध किस जिले से है?
- चित्तौडग़ढ़ से
16. राजस्थान के किस जिले में भाखड़ा नांगल बाँध परियोजना से सर्वाधिक सिंचाई होती है?
- हनुमानगढ़
17. कौनसे राष्ट्रीय उद्यान/अभ्यारण को विश्व प्राकृतिक धरोहर के नाम से जाना जाता है?
- कैवलादेव
18. राजस्थान का वह अभ्यारण्य जो पक्षियों का स्वर्ग तथा राजस्थान का अद्वितीय अभयारण्य है?
- कैवलादेव
19. किस जिले में आकल वुड फासिल पार्क स्थित है?
- जैसलमेर
20. देश की सबसे कम क्षेत्रफल की बाघ परियोजना जिसमेंं बाघ-बघेरे, नीलगाय, चीतल, रीछ, जरख तथा चिंकारा आदि पाये जाते हैं?
- रणथम्भौर
21. हरे कबूतर राजस्थान के किस अभयारण्य में पाये जाते है?
- सरिस्का
22. इजराइल के अनुभव के आधार पर रास्थान में जो लोकप्रिय सिंचाई प्रणाली प्रयोग में लाई जा रही है, वह  है?
- बूँद-बूँद सिंचाई परियोजना
23. इंदिरा गांधी नहर परियोजना का उपनाम है?
- राजस्थान की मरूगंगा
24. राज्य में प्रमुख चावल उत्पादक जिल है?
- हनुमानगढ़, बाँसवाड़ा, गंगानगर व बूँदी
25. इजराइल की सहायता से राजस्थान के शुष्क प्रदेशों में किस फसल को बोया जाता है?
- होहोबा
26. राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
- सेवर (भरतपुर) में
27. राजस्थान का वह जिला जो ईसबगोल और जीरा की खेती के लिए विख्यात है?
- जालौर
28. राजस्थान में भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए कौनसी फसल उगाई जाती है?
- उड़द (दलहनी फसलें)
29. भारत में हरित क्रान्ति एम. एस. स्वामीनाथन के प्रयासों से कब प्रारम्भ हुई?
- 1966-67
30. राजस्थान में कपास मुख्यत: किन जिलों में उत्पादित होती है?
- हनुमानगढ़, गंगानगर, अजमेर

No comments: